Header Ads

  • Latest Khabar

    Redmi Smart Display 8 लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

    Redmi Smart Display 8 की कीमत लगभग 3,800 रुपये है। भारत समेत विदेशी मार्केट्स में इस डिवाइस की उपलब्धता और कीमत की जानकारी का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

    Redmi Smart Display 8 लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

    शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी का लेटेस्ट 'स्मार्ट होम डिवाइस' Redmi Smart Display 8 लॉन्च कर दिया गया है। मंगलवार को चीन में आयोजित एक इवेंट में शाओमी ने इसे दूसरे डिवाइस के साथ लॉन्च किया गया जिसमें Redmi Smart TV Max भी शामिल है। रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 में 8 इंच का डिस्प्ले है। इसके और Xiaomi के XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 के बीचे कई समानताएं है, जो दिसंबर 2019 में लॉन्च हुआ था। Redmi के इस नए डिवाइस में बिल्ट-इन कैमरा और थर्ड-जेनरेशन शाओमी XiaoAI असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है।
     

    Redmi Smart Display 8 price

    रेडमी स्मार्ट डिवाइस 8 की कीमत CNY 349 (लगभग 3,800 रुपये) है। यह डिवाइस अभी Xiaomi के चाइना वेबसाइट पर लिस्ट है। भारत समेत विदेशी मार्केट्स में Redmi Smart Display 8 की उपलब्धता और कीमत की जानकारी का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

    अधिकारिक पोस्टर्स से हमें रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट होने के बारे में पता चला।
     

    Redmi Smart Display 8 specifications, features

    डिज़ाइन के मामले में रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 बहुत हद तक Xiaomi के XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 जैसा ही है। शाओमी का यह स्मार्ट स्पीकर दिसंबर 2019 में लॉन्च हुआ था। Xiaomi के पुराने स्मार्ट स्पीकर की तरह नए डिवाइस में भी वॉयस और टच कंट्रोल मौजूद है। 8 इंच के इस डिस्प्ले डिवाइस में 178-डिग्री वाइड-व्यू एंगल दिया गया है, जिसमें स्पेशल लेमिनेशन शामिल है। यह रिफ्लेक्शन को कम करके आपकी आंखों को सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।

    रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 डिवाइस में Xiao AI गेस्चर सपोर्ट भी शामिल है, जिसकी सहायता से म्यूज़िक, वीडियो और अलार्म क्लॉक को कंट्रोल किया जा सकता है। यह डिवाइस विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने का भी काम करता है। इस स्मार्ट स्पीकर के फ्रंट पैनल में वीडियो कॉलिंग के लिए एचडी कैमरा के साथ मल्टी-डिवाइस कॉल सपोर्ट भी मौजूद है।

    रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 में चीन के लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म का सपोर्ट और कस्टम किड्स मोड भी शामिल है। इस मोड में बच्चों पर अधारित केंटेंट और चाइल्ड फेस रिकॉग्निशन दिया गया है। अंत में इस डिवाइस में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad

    Copyright © 2020 Baklol Bobby. All Rights Reserved